Subscribe on Youtube Follow on Instagram Connect on LinkedIn

Indian Flag Image भारत सरकार | Government of India

अंतर्राष्ट्रीय अतिथि गृह

भा.कृ.अनु.प.-केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान के मुख्य परिसर में एक सुसज्जित अंतर्राष्ट्रीय अतिथि गृह है। यह मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के अतिथियों और राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली से जुड़े कर्मचारियों के लिए है। जिन्हें ठहरने की आवश्यकता है, उन्हें पहले से आवेदन करना होगा और भा.कृ.अनु.प.-के.मा.शि.सं., मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय अतिथि गृह के प्रभारी अधिकारी से इसकी पुष्टि करानी होगी। आप igh@cife.edu.in पर ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए एक निर्धारित प्रारूप का उपयोग करना होगा, जिसे दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

फार्म डाउनलोड करें

दरें

क्र. सं. श्रेणी वातानुकूलित कमरा गैर-वातानुकूलित कमरा स्यूट
1 राष्ट्रीय कृषि अनुसंधा सेवा (भा.कृ.अनु.प./राज्य कृषि विश्वविद्यालय) के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी के लिए निजी यात्रा पर 500/- 300/- 800/-
2 राष्ट्रीय कृषि अनुसंधा सेवा (भा.कृ.अनु.प./राज्य कृषि विश्वविद्यालय) के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी के लिए आधिकारिक यात्रा पर 750/- 450/- 1500/-
3 केंद्र सरकार/राज्य सरकार/स्वायत्त संगठन/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आदि में कार्यरत अधिकारी 1000/- 800/- 2000/-
4 निजी आगंतुक, यानी भा.कृ.अनु.प./राज्य कृषि विश्वविद्यालय, केंद्र या राज्य सरकार आदि के अलावा अन्य लोग । 1500/- 1000/- 2500/-
5 विदेशी आगंतुक (सार्क देश) 3000/- 2000/- 3500/-
6 विदेशी आगंतुक (सार्क देशों के अलावा) 4000/- 3500/- 4000/-

ध्यान दें:

  • ठहरने का प्रभार कमरे में रहने वाले व्यक्ति के आधार पर तय होगा, न कि बुकिंग करने वाले व्यक्ति के आधार पर।
  • कमरे में ठहरने के लिए कर्मचारी के पास पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
  • प्राथमिकता का क्रम इस प्रकार होगा: भा.कृ.अनु.प./राज्य कृषि विश्वविद्यालय/भारत सरकार / सार्वजनिक उपक्रम/ निजी।
  • यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय अतिथि गृह में की बुकिंग के लिए है। बुकिंग igh@cife.edu.in पर ईमेल के माध्यम से की जा सकती है। कमरा बुक करने के लिए पहले से अनुरोध भेजना अनिवार्य है।
  • कमरे की बुकिंग अधिकतम 5 दिनों के लिए ही की जा सकती है।